नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 19 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.368 अरब डॉलर बढ़कर 693.318 अरब डॉलर हो गया। इससे पिछले सप्ताह कुल भंडार में 1.69 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी और यह 688.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार 19 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.64 अरब डॉलर बढ़कर 559.43 अरब डॉलर हो गईं। आरबीआई ने कहा कि इस दौरान सोने के भंडार का मूल्य 2.62 अरब डॉलर बढ़कर 110.36 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) आठ करोड़ डॉलर बढ़कर 18.74 अरब डॉलर हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...