आगरा, सितम्बर 21 -- सूरदास की जन्मस्थली सूरकुटी मंदिर में दर्शन गई 68 वर्षीय विदेशी महिला के साथ दो युवकों ने अभद्रता कर दी। विदेशी महिला के साथ गए युवकों ने विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनसे मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस आई। दो युवकों को पकड़ा। आरोप है कि चौकी इंचार्ज रुनकता आशीष त्यागी ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की गई है। घटना से आहत विदेशी महिला अपने देश वापस लौट गई। घटना शनिवार को राधा अष्टमी की है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कंट्रीसाइड डर्बीशायर, यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) निवासी जूली वेंटले रुनकता निवासी विधि छात्र सौरभ सिंह और उसके भाई भानु प्रताप सिंह के साथ सूरकुटी गई थीं। यह भी पढ़ें- आखिर हमारा गुनाह क्या था? जमुई से दुमका तक लड़कियों की आजादी पर भारी पड़ती भीड़, जब इन घटनाओं...