मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर,हिप्र। मुंबई में विदेशी महिला का पीछा कर जबरन उसकी सेल्फी लेने के प्रयास के आरोपित मनसुख कुमार (22) को पुलिस ने मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। वह सहरसा जिले के कोपरिया थाना के सलखुआ बाजार का रहने वाला है। वह मुंबई से भाग कर ट्रेन से अपने घर जा रहा था। आरोपित के मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार को ट्रेन से उसे गिरफ्तार किया गया। उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की अनुमति दे दी। इस संबंध में महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन की कर्मचारी पूर्णिमा पवार ने 27 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी।मामले के आईओ बृहन्मुंबई के निर्भया स्क्वायड पर तैनात आग्रीपाडा थाना के इंस्पेक्टर अजय भोंसले ने कोर्ट में दिए गए आवेदन में कहा कि 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.