फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कोलकाता आगरा कैंट एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-6 में यात्रा के दौरान फर्रुखाबाद स्टेशन पर चोरी किए गए विदेशी महिला के सूटकेस मय पासपोर्ट के साथ बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 16 जनवरी को कोलकाता आगरा कैंट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक विदेशी महिला का सूटकेस मय पासपोर्ट के चोरी कर लिया गया था। 9 सितंबर 2025 को मथुरा छपरा के कोच नंबर एस-4 में रेलवे स्टेशन याकूतगंज में एक मोबाइल चोरी कर लिया गया था। जीआरपी ने सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 4/5 से चोरी के मोबाइल और सूटकेस के साथ जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज थाना अंतर्गत मोहल्ला बंडा निवासी विजय गुप्ता उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक सूटकेस, कपड़े, पासपोर्ट और एक मोबाइल भी बरा...