बांदा, मार्च 12 -- बांदा, संवाददाता। मनी लांड्रिंग व टैक्स चोरी को लेकर शहर में नेता व बड़े मौरंग कारोबारियों के यहां जांच में जुटी आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 20 टीमों ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी पूरे दिन जांच-पड़ताल की। चर्चा यह रही कि अधिकारियों की जांच का रूख अब कारोबारियों के विदेशी फंडिंग की ओर हो गया है। सूत्र बताते हैं कि मौरंगखनन कारोबार की कमाई रियल स्टेट में खपाई गई है। जांच के दौरान ढाई करोड़ से अधिक की नकदी और जेवरात पकड़े जाने की चर्चा है। अधिकारी बरामद चीजों का मिलान करते रहे। सूत्रों का कहना है कि है कि बरामद बेनामी संपति का यदि कारोबारी हिसाब-किताब नहीं दे पाते हैं, तो इसे जब्त किया जाएगा। करीब 36 घंटे से आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे रहे। कारोबारियों के आवासों में पीएसी व पुलिस का कड़ा पहरा रहा। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.