सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- परिहार। पुलिस ने धरहरवा कबाड़ी टोल से विदेशी पिस्टल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक खोखा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धरहरवा वार्ड 11 निवासी रामस्वरूप महतो के पुत्र पिंकू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि धरहरवा कबाड़ी टोला में एक व्यक्ति कमर में पिस्टल खोंस कर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम वहां पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी भागने लगा। लेकिन पुलिस जवानों ने उसे घेर कर पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में कमर से यूएसए मेड पिस्टल और जेब ...