मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की पहल को आगे बढ़ाते हुए पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर और लंदन में पर्यटन रोड शो में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटरों, पर्यटन कारोबारियों और निवेश से जुड़े प्रतिनिधियों के सामने बिहार के पर्यटन स्थलों की खूबियां रखीं। साथ ही राज्य में पर्यटन क्षेत्र में निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। रोड शो में बोधगया, राजगीर, नालंदा, वैशाली और पावापुरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के सामने प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- लंदन की धरती से पूरी दुनिया को लुभाएगा उत्तराखंड मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन में आयोजित रोड श...