प्रयागराज, जून 9 -- राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महामंडल, उत्तर प्रदेश एवं प्रयागराज व्यापार मंडल ने विदेशी निवेशकों को दी जा रही कर छूट के मुद्दे पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर भारतीय व्यापारियों, उद्यमियों और घरेलू निवेशकों के हितों की सुरक्षा की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के साथ घरेलू व्यापारियों को भी समान अवसर और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। प्रयागराज व्यापार मंडल के चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को मजबूत किए बिना आर्थिक विकास अधूरा है। महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष प्रियंक कुमार गुप्ता अंशु तथा जिला कोषाध्यक्ष राजीव तिवारी ने भी व्यापारियों के लिए कर राहत और सरल अनुपालन व्यव...