रांची, जून 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में इन दिनों लगातार विदेशी नंबरों से कारोबारियों को कॉल आ रहे हैं। इस मामले में रांची पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि विदेशी नंबरों से कॉल आने पर सतर्क रहें। इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन के साथ साझा करें। हाल के दिनों में रातू और नगड़ी थाना क्षेत्रों में व्यवसायियों से जुड़े ज्यादा मामले सामने आए हैं। कॉल करने वाले अपराधी खुद को किसी गैंग, आपराधिक गिरोह या उग्रवादी संगठन के गुर्गे बताकर व्यापारियों में भय पैदा कर रहे हैं। इसे देखते हुए रांची पुलिस ने जनहित में पुलिस परामर्श जारी कर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। यह भी पढ़ें- दिनभर आने वाली Loan, Credit Card, Insurance Calls को करें बंद, ये फ्री App करेगा काम, नहीं आएंगे फालतू कॉल-मैसेज आमतौर पर भारत के मोबाइल नंब...