नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- देश के अंदर कई कारों का दबदबा देखने को मिलता है। खासकर, इस लिस्ट में मारुति के कई मॉडल शामिल होते हैं। इनमें से कई कार ऐसी भी हैं जिनका दबदबा देश के बाहर भी देखने को मिलता है। दरअसल, देश के बाहर सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली 30 कारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति की फ्रोंक्स रही। दरअसल, इस छोटी SUV को विदेशी बाजार में 7,802 ग्राहक मिले। इस कार को साल-दर-साल के आधार पर 10.37% की ग्रोथ मिली। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपए है। खास बात ये है कि टॉप-10 की लिस्ट में 7 मॉडल मारुति के रहे। चलिए के बार इन सभी 30 मॉडल के बारे में जानते हैं। टॉप-30 कार एक्सपोर्ट मॉडल की बात करें तो मारुति फ्रोंक्स की मार्च 2026 में 7,802 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। जबकि मार्च 2025 मं ये आंकड़ा 7,5...