वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मैक्सिको से आए विदेशी जोड़े ने मंगलवार को अस्सी घाट के सामने गंगा की लहरों पर हिन्दू रीति से शादी रचाई। इस खास आयोजन को देखने के लिए घाट पर स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ रही। मैक्सिको के चिल सिटी निवासी रुईज कब्रोल और गोंजलो मिगुल भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से प्रभावित हैं। उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत धर्मनगरी काशी से करने का निर्णय लिया। तय मुहूर्त में गंगा के बीच सजी नौका पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। आचार्य दीपक पांडेय ने हवन, सप्तपदी और वर-वधू के संकल्प के साथ पूरे विधान का पालन कराया। दूल्हे ने धोती-कुर्ता और दुल्हन ने हरे रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। घाट पहुंचे नवदंपति का स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत ...