वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूजी और पीजी प्रवेश प्रक्रिया के बीच बीएचयू में एक और प्रवेश कार्यक्रम तेजी से जारी है। यह अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए शुरू हुए एडमिशन हैं। प्रक्रिया को अलग करते हुए बीएचयू यूजी और पीजी कोर्स में एक साथ विदेशी छात्रों के प्रवेश ले रहा है। खास यह है कि इस बार विदेशी छात्रों ने बीएचयू को काफी पसंद किया है। अब तक विभिन्न कोर्स के लिए 942 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बीएचयू में पिछले वर्ष कुल 237 विदेशी छात्रों ने प्रवेश लिए थे। इस वर्ष उससे कई गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद बीएचयू ने कुल 822 छात्रों को सीटें आवंटित की हैं और अब तक 360 छात्रों ने फीस जमा कर प्रवेश सुनिश्चित भी कर लिया है। बीएचयू के लिए आवेदन करने वाले छात्रों में सबसे ज्यादा संख्या म्यांमार...