नई दिल्ली, जून 5 -- देश का टू-व्हीलर मार्केट काफी बड़ा हो चुका है। इस सेगमेंट में लीडिंग पोजीशन पर रहने वाली कंपनियों का कद ऊंचा हुआ है, तो दूसरी तरफ नई कंपनियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इन कंपनियों का दबदबा इस तरह भी समझा जा सकता है कि देश के बाहर भी इनकी डिमांड में काफी इजाफा हुआ है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2026 के दौरान टू-व्हीलर्स एक्सपोर्ट की लिस्ट देखने पर पता चलता है कि इस सेगमेंट को 23.44% शानदार ग्रोथ मिली। इस लिस्ट में बजाज ऑटो सबसे ऊपर रही। जबकि, हीरो और होंडा जैसी कंपनियां इसके आसपास भी नहीं रहीं। चलिए के बार टॉप कंपनियों के एक्सपोर्ट को देखते हैं। टॉप टू-व्हीलर्स एक्सपोर्ट कंपनी के फाइनेंशियल ईयर 2026 एक्सपोर्ट की बात करें तो बजाज ने FY26 में 18,80,155 यूनिट एक्सपोर्ट कीं। जबकि, FY25 में ये आंकड़ा 16,06,827 यूनिट का था। यानी...