नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- मारुति सुजुकी का दबदबा सिर्फ देश के अंदर ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी तेजी से बढ़ रहा है। बता दें कि पिछले महीने यानी सितंबर, 2026 में हुए कार एक्सपोर्ट के ताजा आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है। इस बार कंपनी की ऑफ-रोडर एसयूवी मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) ने एक्सपोर्ट के मामले में बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। बीते महीने जिम्नी को कुल 9,124 विदेशी ग्राहकों ने खरीदा। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 6,215 यूनिट का था। यानी सालाना आधार पर जिम्नी के एक्सपोर्ट में 46.81 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं इस दौरान भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली टॉप-10 कारों के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रही मारुति डिजायर एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ...