देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के राम गुलाम टोला में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। सिम बॉक्स का प्रयोग कर अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल में बदलकर बात कराने वाले जालसाज की 31.31 लाख रुपये की संपत्ति सीजेएम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्क कर ली। जालसाज इन दिनों जिला कारागार में बंद है। मईल थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडौली निवासी तेज नारायण सिंह शहर के राम गुलाम टोला में मकान बनवाकर फर्जी एक्सचेंज चलाता था। वह सिमबॉक्स को एम्प्लीफायर के रूप में डिजाइन कर उसे इंटरनेट से कनेक्ट कर वीओआईपी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय कॉल को लोकल में बदलकर फर्जी तरीके से लाभ कमाता था। दिसंबर 2025 में देवरिया की एसओजी, साइबर थाने की पुलिस ने इस फर्जी एक्सचेंज का पर्दाफाश किया। साथ ही तेज नारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.