रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। लघु उद्योग भारती रांची महानगर का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को कोकर में मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर का देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में बड़ा योगदान दे रहा है। इसके साथ देश में स्किल को भी बढ़ावा देना अति आवश्यक है। जापान, चीन जैसे देश में स्किल को सबसे अधिक बढ़ावा दिया गया है। इसका नतीजा है कि इस देश के सभी लोग स्वरोजगार से जुड़े है और आत्मनिर्भर बन गए है। विदेशी उत्पादों की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि पलासी के युद्ध से पहले पूरी दुनिया के व्यापार में भारत का 40 प्रतिशत योगदान था। यह भी पढ़ें- अमेरिका में हाई प्वाइंट पर हाई प्रमोशन से निर्यातकों में उम्मीदें जागीं हर सेक्टर में भारत की हिस्सेदारी थी। इसमें सबसे अधिक हिस्सेदा...