जयपुर, जून 19 -- केंद्र की नरेंद्री मोदी सरकार ने इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स ऑर्डर, 2025 में बदलाव किया है। इस संशोधन के तहत पाकिस्तान के साथ बॉर्डर साझा करने वाले राजस्थान के कुछ इलाकों को संरक्षित क्षेत्र की लिस्ट में शामिल किया गया है। अब इन क्षेत्रों में विदेशी नागरिकों के यात्रा करने और वहां ठहरने के लिए अनुमति लेने की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं इस लिस्ट में राजस्थान के किन इलाकों को शामिल किया गया है। हालांकि, कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए विदेशों नागरिकों को जाने की छूट दी गई है।इन इलाकों में जाने के लिए लेनी होगी परमिशन गुरुवार को गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, फलोदी और जालोर जिले की कई तहसीलों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में कुछ...