नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- मारुति सुजुकी इंडिया के लिए फाइनेंशियल ईयर 2026 शानदार सेल्स आंकड़ों के साथ खत्म हुआ है। कंपनी ने जहां घरेलू बाजार में सेल्स की नई इबारत लिखी। तो दूसरी तरफ, विदेशी बाजारों में भी मारुति कारों की डिमांड जमकर देखने को मिली। दरअसल. कंपनी ने मंथली और FY26 में एक्सपोर्ट की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। कंपनी ने FY26 में 447,774 यूनिट एक्सपोर्ट की, जबकि FY25 में ये आंकड़ा 332,585 यूनिट का था। यानी कंपनी ने विदेशी बाजारों में 115,189 यूनिट ज्यादा बेचीं। इस तरह उसे सालाना आधार पर 34% की ग्रोथ मिली। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट वॉल्यूम भी है। उम्मीद है कि इससे कंपनी लगातार 5वें साल भारत की सबसे बड़ी पैसेंजर गाड़ी एक्सपोर्टर के तौर पर अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब होगी। इस बढ़त में कंपनी के अलग-अलग तरह के एक्सपोर्ट पोर्...