विदेश: अब इटली के विदेश मंत्री को हैकरों ने बनाया निशाना
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- तजानी के निजी डेटा को बनाया निशाना हैकर्स ने इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी को निशाना बनाया। शनिवार को खुद उन्होंने इसकी पुष्टि की है। इटली वो देश है, जो खुलकर यूक्रेन का समर्थन करता है। यह भी पढ़ें- विदेश:: इटली के विदेश मंत्री का डाटा लीक, मेलोनी बोलीं- हैकर रूस समर्थक तजानी ने बताया कि साइबर अपराधी ऑनलाइन उनका निजी डेटा साझा कर रहे हैं। वह डार्क वेब पर मेरा निजी डेटा फैला रहे हैं व और भी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे मुझे नए खतरों और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। तजानी ने कहा, यूक्रेन को लेकर हमारा रुख ही वह राजनीतिक कारण है जिसकी वजह से मुझे निशाना बनाया जा रहा है। हम एक संप्रभु देश की स्वतंत्रता का बचाव कर रहे हैं, और लोकतंत्र तथा किसी राष्ट्र की आजादी के पक्ष में स्पष्ट रुख अपनाए हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.