नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने यहां अमेरिका के विदेश मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारी जैकब एस. हेलबर्ग से मुलाकात की और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते एवं प्रौद्योगिकी सहयोग पर चर्चा की। भारतीय राजदूत ने हेलबर्ग को आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा और पर्यावरण के अवर सचिव के रूप में जिम्मेदारी संभालने पर बधाई भी दी। क्वात्रा ने सोशल मीडिया मंच पर बुधवार को लिखा कि द्विपक्षीय आर्थिक एजेंडे पर व्यापक बातचीत हुई। इसमें पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौता, रणनीतिक व्यापार वार्ता एवं कृत्रिम मेधा (एआई) सहित प्रौद्योगिकी सहयोग शामिल रहे। जैकब हेलबर्ग वर्तमान में आर्थिक मामलों के लिए 22वें अवर सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह व्हाइट हाउस में आर्थिक सलाहकार परिषद के सलाहकार थे। अमेरिका के भारत पर 50 प...