नई दिल्ली, अगस्त 26 -- ईरान के उप विदेश मंत्री (कानूनी एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों) काजेम गरीबाबादी ने होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच में हुए समझौते की जानकारी दी। मंगलवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समझौते का मतलब यह नहीं है कि होर्मुज को तत्काल खोल दिया जाएगा। गरीबाबादी के अनुसार, ओमान के साथ हुए समझौते और होर्मुज को फिर से खोलना दो अलग-अलग मुद्दे हैं। पिछले 58 वर्षों से जहाज ओमान की ओर के जलक्षेत्र से गुजरते रहे हैं, जिससे ईरान को गंभीर नुकसान हुआ है।

समझौते के विवरण ईरान के उप विदेश मंत्री गरीबाबादी ने कहा कि अब होर्मुज ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है और जहाजों के प्रवेश तथा निकास मार्गों में बुनियादी बदलाव किए जाने जरूरी हैं। दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत फारस की खाड़ी में प्रवेश का मार्ग ईरानी जलक्षेत्र से होकर गुजर...