नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- पोप लियो की रोम के जेमेली अस्पताल में सर्जरी होगी। इसमें उनके एक फेफड़े पर हुई छोटी-सी गांठ को हटाया जाएगा। 71 वर्षीय लियो ने रविवार को कहा कि हाल में हुई जांच में एक छोटी गांठ (नोड्यूल) का पता चला था, जो एक ही जगह तक सीमित थी। वैटिकन ने सर्जरी के समय की पुष्टि तब की, जब लियो को वैटिकन से गाड़ियों के काफिले में जेमेली अस्पताल जाते देखा गया। वैटिकन ने कहा है कि उनके ठीक होने में लगभग एक हफ्ता लग सकता है। 20 अक्तूबर तक उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...