नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- पनामा में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप मंगलवार सुबह 4:50 बजे आया। इसकी गहराई 10 किमी थी और इसका केंद्र (एपीसेंटर) 7.683 उत्तर अक्षांश और 81.405 पश्चिम देशांतर पर था। इससे पहले शुक्रवार रात पनामा में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आपातकालीन संचालन केंद्र के निदेशक रेने गार्सिया ने बताया कि इस भूकंप के बाद 147 झटके महसूस किए गए। इनमें से कुछ की तीव्रता 6.1 और 6.6 थी।शनिवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 9 अक्तूबर को आए भूकंप के बाद पनामा की सरकार और वहां के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...