नई दिल्ली, मई 1 -- न्यूयॉर्क, विदेश। अमेरिका में एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ है। इसमें अब्बास अली हैदर नामक पाकिस्तानी नागरिक ने अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, सियालकोट निवासी 49 वर्षीय हैदर ने डायमंड टीवी वर्ल्ड प्रोडक्शंस और मल्टीमीडिया एडवरटाइजिंग नाम की दो फर्जी कंपनियां चलाईं। इनके जरिए लोगों को अवैध रूप से अमेरिका पहुंचाया जाता था। जांच में सामने आया कि सितंबर 2019 से सितंबर 2023 के बीच हैदर ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए धोखाधड़ी से वीजा हासिल किए। ये वीजा इक्वाडोर, क्यूबा और कोलंबिया की यात्रा के लिए जाते थे, जबकि असल में मकसद अमेरिका की सीमा तक पहुंचा होता था। यह भी पढ़ें- तुर्किये में हमजा नाम से रह रहा था सलीम डोला आरोप है कि इन लोगों को फर्जी फिल्म निर्माण कंपनियों के कर्मचारी ...