कौशाम्बी, फरवरी 1 -- नेवादा ब्लॉक क्षेत्र के किशुनपुर अंबारी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथा व्यास विद्याधर त्रिपाठी के ओजस्वी प्रवचनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा के दौरान विदुरानी पर कृपा, सृष्टि वर्णन, वराहावतार, कपिलापख्यान और ध्रुव चरित्र जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा स्थल पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीहरि के गुणगान का श्रवण किया। कथा व्यास विद्याधर त्रिपाठी ने विदुरानी पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा का वर्णन करते हुए बताया कि निष्काम भक्ति से भगवान सहज ही प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि विदुरानी का स्नेह और सेवा भाव इस बात का उदाहरण है कि ईश्वर केवल भाव देखते हैं, वैभव नहीं। इसके पश्चात सृष्टि वर्णन में पंचमहाभूतों की उत्पत्ति और ब्रह्मांड की रचना का व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.