गंगापार, अक्टूबर 4 -- क्षेत्र में 94 दिन रहने के बाद मानसून अब विदा हो गया। मौसम विभाग ने मानसून की विदाई तकरीबन घोषित कर दी है। मानसून की आमद एक जुलाई को हुई थी। हालांकि शुरुआती दिनों में यमुनापार में अल्प वर्षा की स्थिति रही। लेकिन कम बारिश की काफी हद तक भरपाई 15 अगस्त के बाद और सितंबर में हुई बारिश से हो गई। पिछले दो-तीन दिनों से मौसम शुष्क हो गया था,साथ ही नमी का प्रतिशत भी घटता जा रहा था। जिससे माना जा रहा था कि मानसून की विदाई 24 या 48 घंटे में हो जाएगी। लेकिन मौसम विभाग ने इसे घोषित नहीं किया था। यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून की विदाई के साथ चढ़ा पारा, अब एक हफ्ते ऐसा रहेगा मौसममौसम विभाग की घोषणा किन्तु मौसम विभाग ने मानसून की विदाई घोषित कर दी है। वैसे देखें तो हर वर्ष मानसून की विदाई अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में होती है। इस...