झांसी, मई 15 -- विदाई से पहले परीक्षा देने पहुंची दुल्हन बीए फाइनल का दिया पेपर, फिर विदा होकर पहुंची ससुराल

दुल्हन की अनोखी कहानी रात हुई थी जयमाला, सुबह पढ़ी गई भांवरें

परीक्षा का महत्व फोटो नंबर 8 दुल्हन जोड़े में विदाई से पहले दूल्हे के साथ परीक्षा देने पहुंची छात्रा। झांसी, संवाददाता समथर कस्बा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को नई नवेली दुल्हन जैसे ही नजर आई तो हर आंख वहीं ठहर गई। यह मंजर जरूर अनोखा था। पर, शिक्षा के प्रति प्रेरणादायक। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा लाली कुमारी विदाई से पहले दुल्हन जोड़े में परीक्षा देने पहुंची। उन्होंने महाविद्यालय में आयोजित छठवें सेमेस्टर के राजनीतिक विज्ञान विषय के पेपर दिया। इसके बाद ससुराल के लिए विदाई हुई तो सभी की आंखें नम हो गई।

लाली कुमारी की पृष्ठभूमि गांव छेंवटा निवासी लाली कुमारी ग्राम ...