मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पंकज मार्केट स्थित अपने मायके से एक विवाहिता लापता हो गई। 12 मई को वह मिठनपुरा स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से सर्टिफिकेट लेने की बात बताकर घर से निकली थी। 13 मई को ही उसकी विदाई होने वाली थी। विवाहिता के पिता ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने स्तर से सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां बेटी की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक महिला की नवंबर 2025 में गोला बांध रोड स्थित लीची गाछी के एक लड़के से शादी हुई थी। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता,पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी पति बंगलौर में प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के बाद से बेटी मायके में रहती थी। पूछताछ में कंप्यूटर कोचिंग के संचालक न...