लखीसराय, अप्रैल 30 -- चानन। उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासकुंड परिसर में गुरुवार को सेवानिवृत स्कूल प्रधान मसी सोरेन के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। इस विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी स्कूल के शिक्षक सीकेश पासवान ने देते हुए कहा कि सम्मान समारोह का कार्यक्रम सुबह 09 बजे शुरू किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...