विदाई समारोह में छात्रों ने किया रैंप वॉक
मेरठ, अप्रैल 2 -- कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजुकेशन एंड हेल्थ साइंसेज में मंगलवार को अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एसपी देशवाल, डायरेक्टर डॉ. एसके गर्ग तथा कोऑर्डिनेटर (एकेडमिक्स) डॉ. ललित कुमार ने किया। कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिस फेयरवेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने रैंप वॉक प्रस्तुत की। चेयरमैन डॉ. एसपी देशवाल ने सभी सीनियर्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात मिस्टर एवं मिस फेयरवेल की घोषणा की गई। संचालन डॉ. उन्नति चौहान ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.