बागपत, फरवरी 17 -- बड़ौत। नगर के गांधी रोड स्थित दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर बच्चों के सम्मान में विदाई पार्टी की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राकेश जैन, धनेंद्र जैन व प्रधानाचार्या निशी जैन ने किया। कक्षा 8 की विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित विदाई पार्टी के दौरान विद्यालय परिसर को भव्य बनाया गया। पार्टी के दौरान कक्षा 7 के छात्रों-छात्राओं ने गुब्बारा फुलाना,पेपर डांस आदि प्रतियोगिताए आयोजित की। इसके अलावा छात्रों ने ग्रुप डांस कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 8 की छात्राओं ने रैंप पर कैटवॉक किया, इस दौरान शिफा को मिस फेयरवेल तथा मयंक को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम का संचालन राशिका, रहमा, मनतशा...