फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय की फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग में सोमवार को बीसीए, बीबीए व एमबीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जूनियर छात्र-छात्राओं द्वारा सीनियर्स के सम्मान में आयोजित फेयरवेल पार्टी में भावनाओं और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पाल प्रगति प्रदीप को मिस फेयरवेल तथा अनिकेत को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इंजीनियरिंग संकाय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के साथ बिताए पलों को याद करते हुए भावुक क्षण साझा किए। कहीं आंखें नम हुईं तो कहीं हंसी-ठिठोली के बीच माहौल खुशनुमा बना रहा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए छात्रों ने गीत, कविता, शायरी और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान जूनियर छात्रों ने विशेष र...