मुजफ्फर नगर, मई 23 -- भोपा। सेंट जेवियर्स डिग्री कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह बड़े उत्साह, के बीच संपन्न हुआ। जूनियर विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर छात्रों का तिलक लगाकर एवं फीता कटवाकर भव्य स्वागत करने से हुई। इसके बाद केक कटिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने मिलकर खुशी साझा की और समारोह का आनंद उठाया। विदाई समारोह में बीए, बीकॉम, बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें रैंप वॉक, मनोरंजक खेल तथा अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी महाविद्यालय के गौरवशाली प्रतिनिधि : प्रो. जेपी पाण्डेय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगित...