वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विदाई वेला में तपिश और उमस का गठजोड़ जमकर कहर ढा रहा है। शनिवार का सुबह से लेकर रात तक का मौसम बेहद असहज करने वाला रहा। इसका अंदाज रात 11.30 बजे 38 डिग्री सेल्सियस तापमान से लगाया जा सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने 29 जून तक लू-तपिश और उमस जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। 29 से ही चमक-गरज के साथ बौछारें पड़ने का संकेत है जो दो जुलाई तक जारी रहेगा। तीन जुलाई से छह जुलाई के बीच मानसून के आगमन के साथ झमाझम बारिश की शुरुआत हो सकती है। शनिवार रात 11 बजे के आसपास नमी 30 प्रतिशत के आसपास थी। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: रविवार को गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का इन इलाकों में अलर्ट उस समय बादल भी छाये हुए थे। इसे देखते हुए थंडर स्टार्म के चलते बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा था। इसके पहले दि...