संवाददाता, अप्रैल 21 -- यूपी के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अलीगढ़ मार्ग पर सोमवार सुबह सांड की टक्कर के बाद पेड़ से टकराकर दूल्हा-दुल्हन की कार खंदक में पलट गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद घंटों तक अफरातफरी मची रही। बताया जा रहा है कि रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी सफाईकर्मी नरेश वाल्मीकि की बेटी स्वाति की बारात रविवार रात संभल जिले के हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर से आई थी। सोमवार सुबह दूल्हा विशाल, दुल्हन स्वाति को विदा कराने के बाद वैगनआर कार से घर लौट रहा था। कार में दूल्हे विशाल के दिल्ली के कुसुमपुर पहाड़ी वसंत विहार निवासी फूफा विजेंद्र व उनका बेटा कुणाल भी सवार थे। दूल्हे का चाचा तेजपाल कार...