प्रयागराज, सितम्बर 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से मौसम बदलाव की ओर बढ़ चला है। पिछले 24 घंटे में 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भादौ माह की विदाई की बेला में शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही। इस वजह से अधिकतम पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। फिलहाल 27 सितंबर तक इसी तरह का मौसम बने रहने का आसार है। यह भी पढ़ें- जाने से पहले तेज हवाओं संग जमकर बरसे बादलमौसम की स्थिति 24 सितंबर को अधिकतम पारा 26.8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूतनम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को अधिकतम पारा 25.4 व न्यूनतम पारा 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे तक जिले में 31.8 मिमी बारिश हुई थी। हालांक...