विदाई की बेला में जमकर बरसा सावन, पानी-पानी हुआ जिला
बांदा, अगस्त 27 -- बांदा। विदाई की बेला में सावन जमकर बरस रहा है। जनपद में गुरुवार को भी झमाझम बारिश हुई। सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला चार बजे के बाद थमा। तेज बारिश से शहर के कई मोहल्ले टापू बन गए। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से सड़कों व गलियों से लेकर घरों तक लबालब पानी भर गया। गुरुवार को जनपद में 36 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सावन (अगस्त) में इस वर्ष अब तक 381 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जनपद में पखवारे भर से झमाझम बारिश हो रही है। इधर, सप्ताह भर से एक भी दिन लोगों को बारिश से राहत नहीं मिल रही है। इससे लोगों की अब दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गरीब दुकानदारों का धंधा चौपट हो रहा है। वहीं हर तरफ कीचड़ व जलभराव से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। बुधवार को रात में जहां झमाझम बारिश हुई, वहीं गुरुवार को सुबह से ही तेज बारिश का सिलसिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.