रुडकी, दिसम्बर 27 -- रुड़की, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक और प्रधानाचार्या ने किया। इसके बाद 12वीं के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। जिसमें बेहरत प्रर्दशन करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें निर्णायक मंडल ने रोहिणी वशिष्ठ को मिस डीपीएस और शिवांग भाटी को मिस्टर डीपीएस घोषित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वृन्दा सैनी को मिस , गर्व मित्तल को मिस्टर साईंस, अमीषी बब्बर को मिस कॉमर्स, भविष्य सैनी को मिस्टर कॉमर्स, शुद्धि भाटी को मिस ह्यूमैनिटीज़ एवं तन्मय सिंह को मिस्टर ह्यूमैनिटीज घोषित किया गया।

हिं...