भागलपुर, मई 1 -- सुल्तानगंज। नगर परिषद क्षेत्र में अवस्थित मध्य विद्यालय दुधैला में गुरुवार को विदाई सम्मान एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधान ने बताया कि इस अवसर पर विदाई, सम्मान सह प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक शैलेन्द्र कुमार को विदाई दी गई। प्रथम वर्ग में नामांकित बच्चों के लिए प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। एनएमएमएस परीक्षा के प्रखंड टॉपर रहे आदित्य कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजेन्द्र प्रसाद मंडल और पार्षद शोभा देवी ने संयुक्त रूप से किया। शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्त हुए शिक्षक के साथ बिताए क्षण को याद किया। यह भी पढ़ें- विदाई, सम्मान सह प्रवेशोत्सव आयोजित यह भी पढ़ें- उच्च माध्यमिक बेला में विद्यार्थियों का सम्मानित किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...