मेरठ, जनवरी 31 -- मेरठ। उत्तर प्रदेश और विदर्भ के बीच नागपुर में खेले जा रहे मुकाबले में मेरठ के शिवम मावी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक पारी में 7 विकेट चटकाए। उन्होंने जहां बल्ले से 47 रन बनाए। मैच में यूपी की टीम को विदर्भ के गेंदबाजों ने पहली पारी में 237 रन पर आउट कर दिया था। टीम की ओर से मेरठ के शिवम मावी ने भी 47 रन बनाए थे। इसके बाद यूपी की टीम ने भी गेंदबाजी करते हुए विदर्भ की टीम को पहली पारी में 237 रन पर ही समेट दिया। मैच की पहली पारी में शिवम मावी ने 18 ओवर डाले। इसमें उन्होंने 77 गेंद डॉट और दो ओवर मेडन डाले। उन्होंने 59 रन देकर टीम के सात बल्लेबाजों को वापस भेजा और यूपी की टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा किया। दूसरी पारी में अब यूपी की टीम दूसरे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन की लीड़ लिए हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...