गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वित्त समिति की बैठक बुधवार को होगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट भी प्रस्तुत होगा। बजट में रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप पर फोकस रहने की उम्मीद है। इसे लेकर मंगलवार की देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा है। बजट को देखते हुए वित्त समिति इस बार कुछ नए फैसले ले सकती है। इसके तहत आय के स्रोत बढ़ाने, आय-व्यय के बीच अंतर कम करने पर निर्णय की उम्मीद है। इससे पूर्व मंगलवार को विकास परिषद की बैठक कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई। इसमें करीब डेढ़ करोड़ के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। इनमें निर्माणाधीन परीक्षा मूल्यांकन भवन में एसी, जेनरेटर और पेयजल की व्यवस्था किए जाने को मंजूरी मिली। इसके अलावा महाराणा प्रताप परिसर में कई कार्यों को स्वी...