भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीमएबीयू में काफी संख्या में शिक्षकों का डीए-डीआर एरियर बकाया है। इसको लेकर यूडीटीए के पूर्व सचिव डॉ. विवेक हिंद ने वित्त विभाग को पत्र भेजा था। वित्त विभाग के अवर सचिव रामचंद्र मंडल ने उच्च शिक्षा विभाग, बिहार के अवर सचिव को पत्र भेजा है। इसमें जिक्र किया गया है कि डॉ. विवेक हिंद की मांग पर आगे की कार्रवाई करते हुए आवेदक को भी सूचित करें, ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके। इस संबंध में डॉ. हिंद को भी पत्र प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- लोकभवन ने विश्वविद्यालयों से शिक्षकों के तबादले का कारण पूछा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.