बोकारो, अप्रैल 11 -- ट्रेज़री से पुलिस वेतन मद में छह करोड़ के अवैध फर्जी निकासी की जांच के लिए प्रदेश स्तर पर गठित जांच समिति के सदस्य शुक्रवार सुबह एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां ट्रेज़री से वेतन मद के निकासी के लिए बने मास्टर शीट, बाउचर के साथ कई डिजिटल साक्ष्य को एकत्र कर गहन अध्ययन किया गया। मामले में जेल हुए एकाउंट कौशल कुमार पांडेय के चैंबर उसके कंप्यूटर सिस्टम को भी खंगाला गया। जांच समिति की मैराथन जांच देर शाम तक जारी थी। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से सहयोग में डीडीसी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इधर पुलिस विभाग के भी डीएसपी स्तर के कई अधिकारी की मौजूदगी बनी रही। बताता चलूं कि एजी के ऑडिट में बोकारो ट्रेज़री से पुलिस विभाग के वेतन मद में अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हरकंप मच गई। जांच में यह बात सामने आई कि एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.