वित्त विधेयक में पेंशनरों में विभेद पैदा करने वाला अंश हटाएं
हमीरपुर, जुलाई 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक मंगलवार को नगरपालिका परिषद के रैनबसेरा हाल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम चरन साहू ने की। संचालन जिला मंत्री गुरुदेव सिंह ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री को भेजी जाने वाली 10 बिंदुओं की सामूहिक हस्ताक्षर याचिका में हस्ताक्षर करने का अभियान आगे भी जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने व केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशन का मामला नहीं भेजे जाने से पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है। बैठक में विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाया जाने, पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाए जाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पेंशनरों के राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.