बेगुसराय, मार्च 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समृद्धि यात्रा के क्रम में बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा को ज्ञापन देकर विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने वित्त रहित कॉलेजों व स्कूलों के अधिग्रहण की मांग की। राज्य में लगभग 1500 से अधिक (माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और डिग्री कॉलेज) संस्थान हैं। सात निश्चय 3 के निर्णय के अनुरूप प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री कॉलेज के लिए जमीन, भवन और आधारभूत संरचना उपलब्ध हो जायेगा। इन डिग्री कॉलेज की स्थापना पर खर्च होने वाले लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए की बचत भी हो सकेगी। साथ ही, इन संस्थानों में कार्यरत 30 से 35 हज़ार शिक्षक एवं गैर शिक्षकेत्तर कर्मचारी की सेवा का भी सामंजन हो सकेगा। उन्होंने पशुपालकों के लिए बछिया व...