साहिबगंज, सितम्बर 2 -- साहिबगंज। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने आगामी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर रांची के लोक भवन के सामने प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की सरकारी अनुमति नहीं मिलने पर विरोध जताया है। इसे लेकर बुधवार को राज्यभर के 1250 वित्त रहित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत करीब 10 हजार शिक्षक-कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काला बिल्ला लगा कार्य करते विरोध दर्ज किया। इसे लेकर बुधवार को स्थानीय संध्या कॉलेज में शिक्षक व शिक्षेत्तर कर्मचारी एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल पर रहे। यह भी पढ़ें- राज्य के 1250 वित्त रहित संस्थाओं में रहा शैक्षणिक हड़तालमुख्य मांगें: मोके पर कॉलेज के प्राचार्य शंभूनाथ पाठक के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मियों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध जताया। इसके चलते कॉलेज के पठन-पाठन समेत कई कार्य बाधित रहा। प्राचार...