कटिहार, जुलाई 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने और वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के समायोजन की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के बैनर तले गुरुवार को समाहरणालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक डॉ. संजय यादव ने किया। कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए डॉ. संजय यादव ने कहा कि चार दशक से अधिक समय से वित्त रहित विद्यालयों, इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद आज भी वे नियमित वेतनमान, सेवा सुरक्षा, पेंशन, ...