साहिबगंज, जून 2 -- साहिबगंज। झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षकेत्तर कर्मचारी के बैनर तले मंगलवार को यहां संध्या कॉलेज में प्राचार्य शंभनाथ पाठक के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारियों ने झारखंड माध्यमिक विद्यालय स्थापना अनुमति व प्रस्वीकृति शर्त व बंधेज नियमावली 2026 के ड्राफ्ट की प्रति जलाकर विरोध जताया। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर इस नियमावली को बदलने की मांग की । प्राचार्य ने कहा कि यह नियमावली शिक्षा नीति के खिलाफ है। यह नियम संगत नहीं और शिक्षकों के विरुद्ध है। इस नियमावली का दहन कर वित्त रहित शिक्षकों ने इसका पुरजोर विरोध किया । आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग है कि इस नियमावली में बदलाव करें और तर्क संगत शैक्षणिक सुधार एवं विद्यार्थी व वित्त रहित शिक्षक व उनके संस्थानों के हित में नियमावली बनाएं। उधर,आंदोलन को ...