बोकारो, मार्च 13 -- जिले में स्थित वित्त रहित शिक्षण संस्थानों का जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा भौतिक निरीक्षण करेंगे। जिसमें वित्त रहित शिक्षण संसधानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बायोमैट्रिक उपस्थिति, आधारभूत संरचना आदि की पड़ताल की जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी वित्त रहित शिक्षण संस्थान अंतर्गत स्थापना अनुमति प्राप्त, प्रस्वीकृति प्राप्त माध्यमिक विद्यालय और प्रस्वीकृत महाविद्यालय कर वित्त रहित शिक्षा नीति के सात नियमपूर्वक संचालन की जांच कर विभाग को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। इस संबंध में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य अंतर्गत संचालित वित्त रहित शिक्षण संस्थान को झारखंड माध्यमिक विद्यालय स्थापना अनुमति और प्रस्वीकृति इंटरमीडिएट महाव...