बेगुसराय, अगस्त 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वित्त रहित शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कांग्रेस सेवा दल की ओर से मंगलवार को शहर के हड़ताली चौक पर धरना आयोजित किया गया। धरनार्थियों ने सरकार से उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा शिक्षा व्यवस्था में उनके योगदान के अनुरूप सम्मानजनक वेतन एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- वित्तरहित शिक्षा नीति समाप्त करने दिया धरनाशिक्षकों की भूमिका कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में वित्त रहित शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सीमित संसाधनों और अत्यंत कम मानदेय के बावजूद शिक्षक वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें आर्थिक असुरक्षा और सेवा संबंधी अनि...